सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   mauganj reel stunt accident bike crash 120 speed three youth dead video news

मौत की रील: 120 की स्पीड और 'पिस्टल' का टशन, चंद सेकंड में बुझ गए तीन घरों के चिराग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के मऊगंज में रील बनाने के जुनून ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। 14 अप्रैल को हुए इस हादसे का खौफनाक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें युवक 120 किमी/घंटा की रफ्तार पर पल्सर बाइक दौड़ाते, हाथ में पिस्टलनुमा लाइटर लहराते और ट्रकों से जानलेवा ओवरटेक करते दिख रहे हैं।

mauganj reel stunt accident bike crash 120 speed three youth dead video news
3 युवकों का दर्दनाक अंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से रीलबाजी की सनक का एक ऐसा दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने की चाहत ने तीन युवाओं को मौत की नींद सुला दिया, जबकि दो अन्य अस्पताल में अपनी आखिरी सांसों के लिए लड़ रहे हैं। 14 अप्रैल को हुए इस हादसे का अब लाइव वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
Trending Videos


तेज रफ्तार और जानलेवा स्टंट
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पल्सर 220 बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर मौत का खेल खेल रहे थे। उनकी बाइक की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। रील बनाने के चक्कर में वे न केवल तेज रफ्तार में थे, बल्कि उनके हाथ में पिस्टल जैसा दिखने वाला एक लाइटर भी था, जिसे वे हवा में लहराते हुए स्टंट कर रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार उनके साथी इस पूरे खतरनाक मंजर को कैमरे में कैद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों के बीच मौत की लुका-छिपी
वीडियो की भयावहता तब और बढ़ जाती है जब ये युवक तेज रफ्तार में ट्रकों के बीच से 'जिग-जैग' करते हुए बाइक निकाल रहे थे। ओवरटेक करने की होड़ और मोबाइल कैमरे पर खुद को 'टफ' दिखाने के जुनून में वे लगातार अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। इसी बीच, सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को वे देख नहीं पाए और उनकी तेज रफ्तार बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।

ये भी पढ़ें- MP News: महिला आरक्षण पर कल आक्रोश रैली, विस का एक दिवसीय सत्र होगा; CM बोले-नारी के अपमान को देश नहीं भूलेगा

पलक झपकते ही उजड़ गए तीन घर
टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर सवार उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17 वर्ष), अमरीश कोल (22 वर्ष) और हेमराज कोल (17 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार प्रशांत द्विवेदी (19 वर्ष) और प्रदीप द्विवेदी (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे का वीडियो गवाही दे रहा है कि सब कुछ महज कुछ सेकंड में हुआ और युवकों को संभलने का एक मौका तक नहीं मिला।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed